Hindi News / General News / प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई

प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से

रतनगढ़, चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री व भारत रत्न पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती राष्ट्र के भावी निर्माता नन्हे मुन्हें नोनिहलो को समर्पित बाल दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्यासी भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन रखा गया। जिसमें पीसीसी सदस्य रमेशचंद्र इंदौरिया एंव पीसीसी सदस्य कल्याण सिंह शेखावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद चाकलान, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रामनारायण व्यास, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इन्द्रराज खीचड़ सहित भारी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन ने भाग लिया। इसी प्रकार स्थानीय श्री गांधी बाल निकेतन में गुरूवार को भारत के पहले प्रधानमन्त्री तथा बच्चों के चहेते चाचा नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर बाल मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मीनाक्षी उपाध्याय ने जवाहरलाल नेहरू की वेशभूषा धारण किये विद्यार्थी को केक खिलाकर मेले का उद्घाटन किया। दर्जनों लजीज व्यंजनों तथा विभिन्न मनोरंजक खेल स्टॉलों ने भारी संख्या में अभिभावकों को आकर्षित किया। इसी प्रकार देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहा द्वारा ग्राम के गोलवलकर भवन में सामुदायिक बालसभा के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur