Hindi News / General News / प्रवासी मालुराम सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि

प्रवासी मालुराम सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि

हाल आबाद मध्यप्रदेश व कस्बे के भामाशाह

सिंघाना [के के गाँधी ] हाल आबाद मध्यप्रदेश व कस्बे के भामाशाह मालुराम सिंघानिया के देहावसान पर अग्रवाल बंधुओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सोमवार को कस्बे के अग्रसेन भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व. मालुराम सिंघानिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान ग्यारह लाल अग्रवाल ने बताया कि स्व. मालुराम जी का 5 सितम्बर को देहांत हो गया था। उन्हे हमेशा अपनी जन्मभूमि से लगाव रहा उन्होंने कस्बे के सार्वजनिक स्थलों के विकास व जीर्णोद्धार के लिए दिल खोलकर योगदान दिया। उन्होंने बताया स्व. मालुराम के पूर्वज काफी समय पहले सिंघाना से मध्यप्रदेश जाकर बस गए थे। स्व. मालुराम सिं1967 से 1972 तक विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस मौके पर मोहन लाल अग्रवाल, जगदीश जगाती, ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाश पांडे, पूर्व प्रधान हरिकृष्ण यादव, बिस्सू, विजय पांडे सहित सैंकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur