Hindi News / General News / पुहानियां गांव में युवक के शव को लेकर हुआ हंगामा

पुहानियां गांव में युवक के शव को लेकर हुआ हंगामा

गुवाहाटी में हादसे में हुई थी मौत

झुंझुनूं (हर्ष स्वामी) सिंघाना थाने के पूहानिया गांव के युवक का आसाम के गुवाहाटी में सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक का शव सोमवार को पूहानिया पहुंचा तो शव को परिजनों ने लेने से मना कर दिया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। मृतक की बहन सुशीला व बेटी एकता ने गांव के ही सेंटी यादव के ऊपर हत्या का आरोप लगाया। मृतक की बहन सुशीला ने बताया कि उसका भाई पवन कुमार यादव उम्र 40 वर्ष गांव के ही पड़ोसी सेंटी यादव के ट्रक पर 1 वर्ष से ड्राइवरी का काम कर रहा था 8 तारीख को सेंटी यादव ने फोन करके सूचना दी कि उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है लेकिन उसके भाई की मौत 7 तारीख को हुई थी उसी दिन मृतक की बेटी के पास उसके पिता का फोन आया था कि सेंटी यादव शराब पीकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है उसके बाद फोन कट गया था सोमवार सुबह 4 बजे सेंटी यादव मृतक पवन कुमार का शव लेकर एंबुलेंस से गांव की सीमा में घुसा तो परिजनों ने शव को लेने से मना कर दिया। सूचना पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाइश की लेकिन वह नहीं माने। 5 घंटे बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम संबंधित दस्तावेज दिखाने के बाद परिजनों ने शव को लिया और मामले की जांच कराने की मांग की। 5 घंटे तक सैकड़ों की संख्या में लोग शव वाली एंबुलेंस को रोक कर सड़क पर बैठे रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur