Hindi News / General News / पुजारी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए एक लाख

पुजारी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए एक लाख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील पर

चूरू, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील पर जिले के भामाशाह भी कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। इसकी शुरुआत करते हुए सोमवार को जिले के भामाशाह एवं चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवर लाल पुजारी ने व्यक्तिगत तौर पर एक लाख रुपए का चैक मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड- 19 राहत कोष के लिए जिला कलक्टर संदेश नायक को प्रदान किया। पुजारी ने बताया कि मानवता के सामने आए संकट के इस समय में मुख्यमंत्री के आह्वान पर उन्होंने यह राशि प्रदान की है। उन्होंने जिले के अन्य भामाशाहों से भी अपील की है कि वे आपदा के इस समय में मानवता की सेवा के लिए आगे आएं और मुख्यमंत्री सहायता कोष कोविड- 19 राहत कोष के लिए अपना योगदान दें। इस मौके पर सीईओ राम स्वरूप चौहान, सहायक निदेशक (जनसंपर्क) कुमार अजय, भंवर लाल पुजारी के पुत्र अंकित पुजारी, प्रथम पुजारी आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur