गुरूवार को जम्मु कश्मीर के पुलवामा में हुये आंतकी हमले के बाद से पूरे देश में रोष व्याप्त है। हर कोई बदला लेने की बात कर रहा है। शहर में आज शक्रवार को जगह जगह हमले में शहीद हुये सैनिको को भावपूर्ण श्रृद्धांजली अर्पित की गई। हमले के बाद लोगो की प्रतिक्रिया भी सामने आने लग गई है। इनका कहना है – बरकत अली गहलोत निदेशक स्टार एकेडमी संस्थान झुंझुनूं स्टार एकेडमी परिवार इस हमले की निंदा करता है। ऐसी घटना से पूरा देश में रोष व्याप्त है । ऐसी घटना के बाद सरकार को बदल देना चाहिए। इस घटना के बाद पूरे देश की जनता एक हेै सरकार को बदला लेना चाहिए। इनका कहना है – पूर्व सैनिक परिवार के संचालक कैप्टन मोहनलाल कल जो शहीद हुए है ये हमारी सरकार की सबसे बडी विफलता है प्रधानमंत्री मोदी का 56 इंच का सीना कहा गया क्यो हमारे देश को विदेश निती में पिटवा रहे है। इनका कहना है – कांग्रेस नेता एमडी चोपदार एक के बदले 10 सर लाने वाले प्रधानमंत्री इस मामले में चुपी क्यो साधे बैठे है । घटना को लेकर देश की जनता में भारी रोष व्याप्त है। इस मामले में प्रधानमंत्री को कडी से कडी कारवाई करनी चाहिए। देश की जनता उनके साथ। इनका कहना है – राजेश रेवाड निदेशक आर आर हॉस्पिटल देश के लिए बडी दुख की घटना है । इस घटना की कडी निंदा करते है । एक्शन का समय है सरकार को एक्शन लेना चाहिए। इनका कहना है – मनरूप मांठ समाजसेवी देश के लिए बहुत बडी घटना है, मै इसकी निंदा करता हुं, प्रधानमंत्री को एक्शन लेना चाहिए इनको मुंहतोड जवाब देना चाहिए इनका कहना है – जिला परिषद सदस्य इंजी प्यारेलाल ढूकिया बहुत दर्दनाक हादसा था। पूरा देश शहीदो के परिवार के साथ खडा है। शहीदो की शहादत को व्यर्थ नही जाने देना चाहिए सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए। हर हाल में एक्शन लेना चाहिए। इनका कहना है – डॉ. हरिसिंह गोदारा भाजपा नेता पुलवामा में हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय घटना है, हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानो को हम भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते है व घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते है
Hindi News / General News / पुलवामा हमले के बाद झुुंझुनूं की जनता में रोष
पुलवामा हमले के बाद झुुंझुनूं की जनता में रोष


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


