सादुलपुर कस्बे में आज पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को आक्रोश रैली निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया। वही भगत सिंह चौक से आक्रोश रैली मुख्य बाजार, नंद प्लाजा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद स्मारक पहुंची जहां पर 2 मिनट का मौन रखकर हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगन चुंभी नारों के बीच पूर्व सैनिक भरत सिंह ढाका ने कहा की उम्र 64 वर्ष की हो गई है लेकिन ऐसे हमलों को देख कर मन आक्रोशित हो जाता है। सेना अगर बुलाए तो हम अब भी दुश्मनों से लोहा लेने के लिए तैयार हैं। मरने मारने के लिए हम आज भी तैयार है लेकिन ऐसी घटना हमें बार बार सुनने को न मिले। पूर्व सैनिक इस मामले में पीछे मुड़ने के मूड में नहीं है। उपस्थित लोगो ने एक सुर में पकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हम इस घटना का बदला लेकर रहेंगे।
Hindi News / General News / पुलवामा के शहीदों को आक्रोश रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि
पुलवामा के शहीदों को आक्रोश रैली निकालकर दी श्रद्धांजलि


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


