मूनलाईट सिनेमा हॉल में संगीत साधना संस्थान द्वारा रविवार को पुलवामा के शहीदों को देश भक्ति गीत एवं कविताओं से श्रद्धांजलि दी गई। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर शुरू हुए कार्यक्रम में करगिल युद्ध के शहीद विनोद कुमार कटेवा के पुत्र प्रीतम कटेवा का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा अभिनंदन किया गया। सौरभ लाटा, निखिल सोनी ने देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत की। मुकेश रावतानी ने बताया कि किरण शर्मा ने -ए मेरे वतन के लोगों.., कोमल शर्मा ने- मेरा रंग दे बसन्ती चोला.., शंकर माहेश्वरी-संदीप सोनी ने -मैं रहूं ना रहूं भारत ये रहना चाहिए, यंग्स क्लब के सचिव गिरधर शर्मा ने-वतन पे जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा.. संस्थान टीम ने ग्रुप में हर कर्म अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए.. सहित अनेक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातर्म के जयकारे गूंजते रहे। राष्ट्रगान से शुरू हुए कार्यक्रम को कैप्टन हनुमान चंदेलिया, समाजसेवी पवन तोदी ने सम्बोधित करते हुए अमर बलिदानी शहीदों को याद किया। कार्यक्रम में ऑर्गन पर कमल बिहानी, ढ़ोलक पर मौसीम, ऑक्टोपेड पर रियाज ने कलाकारों के साथ संगत की।
Hindi News / General News / पुलवामा के शहीदों को देश भक्ति गीत एवं कविताओं से दी श्रद्धांजलि
पुलवामा के शहीदों को देश भक्ति गीत एवं कविताओं से दी श्रद्धांजलि


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


