पुलवामा में गुरूवार को हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन व न्याय विभाग की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों, अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने कहा कि इस कायरता पूर्ण कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। हम उन शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। जिला कलक्टर रवि जैन ने कहा कि हमले में शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। जवानों के शौर्य को नमन, जिन्होंने आतंकवाद से लोहा लेते हुए अपने जीवन की आहूति दी। इस अवसर पर सीजेएम विजय सिंह माहवर, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र अग्रवाल सहित जिला प्रशासन व न्याय विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Hindi News / General News / पुलवामा में आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
पुलवामा में आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


