कस्बे के मुख्य बाजार स्थित चौक में नर-नारायण सेवा समिति के तत्वावधान में आज शुक्रवार को पुलवामा मे शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अरविन्द शर्मा पुलिस उप निरीक्षक कोटा की अध्यक्षता में किया गया। समिति के अध्यक्ष सी पी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित करके मोमबत्ती प्रज्जवलित कर तथा मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा मे समिति के सभी सदस्य,व्यापारी, सेवा निवृत्त कर्मचारी संघ, सेवारत कर्मचारी संघ तथा गौ सेवा समिति के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर पुलवामा कांड की कठोर शब्दों में निन्दा की। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गये।अन्त मे राष्ट्रगान के गायन के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ।
Hindi News / General News / पुलवामा मे शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित
पुलवामा मे शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


