Hindi News / General News / पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई

ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभाओं का किया प्रदर्शन

श्रीमाधोपुर,[महेन्द्र खडोलिया] कस्बे के एसबीएन स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रीमाधोपुर के एन एस एस इकाई के स्वयं सेवकों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मेरे सपनों का भारत, विषय पर ऑनलाइन ड्राइंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि कॉलेज शिक्षा निदेशालय राजस्थान सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विषय मेरे सपनों का भारत विषय पर महाविद्यालय एनएसएस स्वयंसेवकों, विकास कुमार कुमावत, सुनील कुमार सैनी, मामराज वर्मा, वॉलिंटियर्सन ने ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। एसबीएन ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ मुकेश ब्लडवाल व एमडी प्रदीप धायल तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ सुरेश सामोता एवं सहायक आचार्य डॉ गिरधारी लाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur