Hindi News / General News / पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन

पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री के नेतृत्व में किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस सरकार के एक साल का कार्यकाल को पूरा होने पर

खण्डेला [अरविन्द कुमार] खंडेला मे कांग्रेस सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने कोंग्रेस सरकार की विफलता एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया के नेतृत्व में पंचायत समिति के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। धाटेश्वर स्थित अम्बेडकर मूर्ति स्थल से पैदल मार्च निकालकर पंचायत समिति के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री बंशीधर बाजिया ने कहा कि कोंग्रेस सरकार जनविरोधी सरकार हे एवं किसानों के साथ धोखा करने वाली सरकार है। कोंग्रेस सरकार ने किसानों से कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है। आज हर वर्ग कांग्रेस सरकार से परेशान हैं। भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई भामाशाह योजना एवं आयुष्मान योजना को कोंग्रेस सरकार बन्द करने का कार्य कर रही है। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ एवं जनविरोधी कार्य किये जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनाकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। भाजपा द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur