Hindi News / General News / पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली की मनाई पुण्यतिथि, किए श्रद्धासुमन अर्पित

पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली की मनाई पुण्यतिथि, किए श्रद्धासुमन अर्पित

भाजपा कार्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ]भाजपा कार्यालय में पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। स्वर्गीय जेटली के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से शुरू हुई श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा को भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, एडवोकेट बजरंग गुर्जर, अर्जुनसिंह फ्रांसा, भागीरथसिंह राठौड़ ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वरूपसिंह सेहला, रामगोपाल चौधरी, भाजपा महामंत्री भरत सैनी, उपाध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, मदन सैनी, पवन सारस्वत, नंदलाल सुरोलिया, धीरेंद्र शर्मा, राधेश्याम लूंछ, रमेश नायक, मनोज हारित, रामकिशन पारीक सहित कई लोग उपस्थित थे। सभा का संचालन रामकिशन माटोलिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur