सीकर, दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खण्डेला ने हजारों समर्थकों के साथ ताकत दिखा दी है। जिसके साथ ही कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा है। खण्डेला को भले ही पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। महादेव सिंह खंडेला सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। महादेव के घर हजारों समर्थक के साथ बैठक हुई थी और उन्होंने पहले ही कह दिया था कि पार्टी टिकट दे या ना दें वे चुनाव लड़ेगे। दिग्गज नेता महादेव सिंह खंडेला सीकर जिले की खंडेला विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे चुके हैं, 2008 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2009 के चुनाव में उन्होंने सीकर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और इस में विजयी हुए। सांसद बनने के बाद भी केंद्र में मंत्री भी बने, 2013 के चुनाव में उन्होंने खुद सांसद रहते हुए अपने बेटे गिर्राज सिंह को खंडेला को विधानसभा में टिकट दिलवाया लेकिन गिर्राज चुनाव नहीं जीत पाए। इस बार पार्टी ने महादेव सिंह का टिकट काट दिया और उनकी जगह सुभाष मील को मौका दिया। महादेव सिंह खंडेला की टिकट में यूथ कांग्रेस ने पेच फंसाया था, उनके सामने यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुभाष मील को टिकट दिया गया है।
Hindi News / General News / पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खण्डेला ने हजारों समर्थकों के साथ दिखाई ताकत
पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खण्डेला ने हजारों समर्थकों के साथ दिखाई ताकत



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।