खेतड़ी नगर [हर्ष स्वामी ] केसीसी टाउनशीप में बुधवार देर शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष डा. जितेंद्रसिंह का नागरिक अभिनंदन किया। टाउनशीप वासियों ने पूर्व मंत्री को अपनी समस्यों से रूबरू करवाते हुए कहा कि केंद्र सरकार का एक मात्र कॉपर प्रोजक्ट खेतड़ी में है जिसकी हालत बड़ी दयनीय है। प्रोजक्ट में कर्मचारियों की भर्ती नही हो रही। साथ ही बताया कि किसी समय केसीसी टाउनशीप वासियों को दिन में तीन बार पानी की सप्लाई होती थी लेकिन आज उल्टा हो रहा है चार दिन से पानी मिल रहा है वह भी न के बराबर जबकी आप द्वारा लाई गई कुम्भाराम नहर परियोजना का पानी गोठड़ा को मिल रहा है लेकिन केसीसी टाउनशीप के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, प्रोजेक्ट के नाम के चलते कुम्भाराम नहर का पानी नही मिल रहा। इस संबंध में पूर्व मंत्री डा. जितेंद्रसिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी कार्य किए है वह सब कांग्रेस की सरकार द्वारा स्वीकृत किए हुए कार्य किए है। उन्होंने तो सिर्फ अपना नाम चाहा है वह जनता के दुख दर्द को नही समझते, अगर जनता के दर्दो का उन्हें अहसास होता तो वह झुठ बोल कर सत्ता में नही आते। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा में भाजपा का नामों निशान मिट जाएंगा, जैसे ही राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आएंगी तो सबसे पहले केसीसी प्रोजेक्ट के उत्थान का कार्य एवं टाउनशिप वासियों को कुम्भाराम नह परिजयोना का पानी उपलब्ध करवाया जाएंगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी बबलू अवाना, पूर्व प्रधान बजंरगसिंह चारावास, रामगोपाल सिंह, चौधरी निरंजनलाल, अमरसिंह पुनियां, मनभरी देवी मौजूद थे। इस मौके पर विद्या रोहिताश्व, एके सिंह, महेंद्र बिजारणियां, राजेश डाढ़ेल, सुमन कुमार, सुभाष गुर्जर, बनवारी लाल फागणा, जेपी जोशी, सवाई सिंह, लीलाराम मीणा, सुदेश ढ़ाका, घीसाराम मीणा, मुन्नालाल जैदिया, नवल किशोर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
Hindi News / General News / पूर्व मंत्री डा. जितेंद्रसिंह का नागरिक अभिनंदन
पूर्व मंत्री डा. जितेंद्रसिंह का नागरिक अभिनंदन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।