Hindi News / General News / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम कल

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम कल

भाजपा जिला कार्यालय में

झुंझुनूं, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कल बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95 वीं जयंती के अवसर पर बुधवार 25 दिसम्बर को प्रातः 11.15 बजे भाजपा कार्यालय मान नगर झुंझुनूं पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, सासंद, पूर्व सासंद, विधायक, पूर्व विधायक एंव सभी मोर्चों व प्रकोष्ठो के जिला पदाधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पार्टी की और से जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालय पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur