पूर्व भाजपा सरकार के सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने आज झुंझुनू के सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि पूरे राजस्थान में हमने हमारी सरकार के वक्त शहीदों की प्रतिमाओं को स्थापित करने की घोषणा की थी जिसमें अब तक पूरे राजस्थान में लगभग 200 प्रतिमाओं को स्थापित किया जा चुका है और उनका अनावरण भी किया जा चुका है। वहीं पूरे राजस्थान में लगभग 1300 शहीदों की प्रतिमाओं को लगाने की बाजोर ने घोषणा की है। विधानसभा चुनाव से पहले चलाये गए इस अभियान पर कांग्रेस के प्रश्न उठाने पर कहा कि कुछ समय तक आचार सहिता के कारण इसमें व्यवधान आ गया था। आज भी हम शहीदों की मुर्तिया पूरे राजस्थान में लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। वही प्रेम सिंह बाजोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत करते हुए बताया कि अगर जनता चाहेगी तो वह झुंझुनू लोकसभा से चुनाव भी लड़ सकते हैं। खेतड़ी में आज हुई एक जनसभा में प्रेम सिंह बाजोर के समर्थन में खेतड़ी की जनता ने बाजोर को चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए।
Hindi News / General News / पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने की प्रेस वार्ता
पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर ने की प्रेस वार्ता



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।