Hindi News / General News / पूर्व सरपंच डॉ. रोहित चौधरी पर धारधार हथियार से हमला

पूर्व सरपंच डॉ. रोहित चौधरी पर धारधार हथियार से हमला

ग्राम समसपूर में

झुंझुनूं के निकटवर्ती ग्राम समसपूर में गलत मतदान डलवाने को लेकर हुये विवाद में पूर्व सरपंच डॉ. रोहित चौधरी पर दो-तीन व्यक्तियों ने धारधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल हुए रोहित चौधरी को राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस संबंध पीडि़त ने सदर थाने में रिर्पोट दी है। रिर्पोट में बताया की समसपूर ग्राम की पोलिंग बूथ पर सुनील निवासी समसपूर मतदाताओं से फर्जी वोट डलवा रहा था पीडि़त द्वारा ऐतराज करने पर सुनील, प्रदीप व दो तीन अन्य व्यक्तियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान सुनील ने जेब से चाकू निकालकर पीडि़त के सर पर वार कर दिया। साथ ही प्रदीप ने मारपीट के दौरान पीडि़त के गले से सोने की चैन भी तोड़ ली और जान से मारने के भी धमकी दी है। गौरतलब है की सीए रोहित चौधरी कुछ दिन पहले ही बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur