Hindi News / General News / पुस्तक पूजन कर मनाया विश्व पुस्तक दिवस

पुस्तक पूजन कर मनाया विश्व पुस्तक दिवस

201 धार्मिक व साहित्यिक पुस्तकों का पूजन कर

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत] काव्ययोगी किशोर कल्पनाकान्त स्मृति साहित्य शोध समिति के सचिव कुलदीप व्यास ने 201 धार्मिक व साहित्यिक पुस्तकों का पूजन कर विश्व पुस्तक दिवस मनाया। इस अवसर पर जीवन में पुस्तकों के महत्व पर स्वरचित गीत का गायन कर उन्होंने पुस्तकों को सच्चा साथी बताया और वर्तमान लॉक डाउन के समय का सर्वश्रेष्ठ सदुपयोग पुस्तकों के अध्ययन को बताया। व्यास ने बताया कि पुस्तक दिवस पर युवा साहित्यकार मनोज चारण ने 21 साहित्यिक पुस्तकें रतनगढ़ जेल में कैदियों के अध्ययनार्थ बनाये जा रहे पुस्तकालय हेतु संस्थान के माध्यम से पुरस्कृत शिक्षक फोरम जिला शाखा चूरू को भेंट की ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur