Hindi News / General News / झाड़ली में दौड़ प्रतियोगिता 2020 आयोजित

झाड़ली में दौड़ प्रतियोगिता 2020 आयोजित

भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सेंकड़ों युवाओं ने लिया भाग

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया] कस्बे के नजदीकी ग्राम झाड़ली में खेल दिवस के उपलक्ष्य पर द्वितीय दौड़ प्रतियोगिता 2020 का आयोजन रविवार को किया गया ।समिति के महेंद्र यादव ने बताया कि जिसमे क्षेत्र के युवा जो भारतीय सेना, राजस्थान पुलिस,दिल्ली पुलिस, आदि भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सेंकड़ों युवाओं ने भाग लिया प्रथम विजेता लोकेंद्र सिंह करीरी द्वितीय विजेता गणेश गौरा डेरावाली एंव तृतीय विजेता दिलीप सिंह जोरावर नगर रहे । विजेताओं को क्रमश : स्वर्ण , रजत , कांस्य, पदक स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार 1100 , 700 ,500 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा नेता नरपत सिंह झाड़ली, बिरजू सिंह सामोता ,सोहन सिंह ,राजेंद्र सिंह ,स्वरूप सिंह जी, वेदप्रकाश अग्रवाल , संतोष बंसल,लक्की यादव, शंकर सोनी, कालू सेन ,विकाश यादव, बीरबल सैनी,पांचू सैनी, पिंटू टेलर, अरविंद शर्मा, आदि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur