कमरे का शिलान्यास करती जिला प्रमुख रायला, विधायक ओला व अन्य सूरजगढ़ [के के गाँधी ] रघुनाथपुरा गांव के माध्यमिक स्कूल में गुरूवार को जिला प्रमुख सुमन रायला, झुंझुनूं विधायक विजेन्द्र ओला व पूर्व जिला प्रमुख डॉ. राजबाला ओला ने एक कमरे का शिलान्यास किया वहीं जिला परिषद से बनी 200 मीटर सडक़ का उद्घाटन भी किया गया। । ग्रामीण विद्याधर कोठारी ने बताया कि जिला प्रमुख ने अपने कोटे से स्कूल में एक 20 गुणा 25 साईज के कमरे का शिलान्यास किया। इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक विजेन्द्र ओला ने स्कूल को सीनियर सैकंडरी तक क्रमोन्नत करवाने व 36 गुणा 40 साईज का हॉल बनवाने की घोषणा की। इस मौके पर रड़मल कोठारी, मोहर सिंह कोठारी, सरदारा राम, हरदयाल चबरवाल, पितराम मेघवाल, दुलीचंद स्वामी, रामनिवास जांगिड़, पूर्णमल दडिय़ा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, ईश्वर पुनियां सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
Hindi News / General News / रघुनाथपुरा स्कूल में जिला प्रमुख ने किया कमरे का शिलान्यास
रघुनाथपुरा स्कूल में जिला प्रमुख ने किया कमरे का शिलान्यास


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


