Hindi News / General News / रहिसा को मिला ईद पर तौहफा

रहिसा को मिला ईद पर तौहफा

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से

झुंझुनू, ईद के त्यौहार पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रहिसा बानो को तौहफा दिया गया। विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीष खान ने रहिसा के घर जाकर ईद के त्यौहार की बधाई दी। वहीं उसे 6500 रूपये नगद, मिठाई का पैकेट व एक ड्रेस भेट की। गौरतलब है कि राज्य सरकार के निर्देशों के तहत तत्कालीन कलेक्टर बाबूलाल मीणा ने रहिसा को कलेक्टर की बेटी के रूप में मनोनीत किया था। इसके बाद समय-समय पर उसे जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सहायता स्वरूप आर्थिक मदद की जाती रही है। रहिसा गरीब परिवार से है तथा जे.के. मोदी राउमावि में कक्षा 12वीं की छात्रा है। इस अवसर पर रहिसा के परिजन एवं उमर कुरैशी भी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur