Hindi News / General News / राहुल गांधी के सीकर दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक

राहुल गांधी के सीकर दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक

जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी भवन में राहुल गांधी के सीकर दौरे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने बैठक ली। बैठक में सीकर एवं झुंझुनंू जिले के नेता शामिल हुए। काजी निजामुद्दीन ने नेताओं, कार्यकर्ताओं से सभा को लेकर तैयारियों के बारे में जानकारी ली साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि मुझे यकीन है सीकर की सभा ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर जिले के तमाम नेताओ ने 3 लाख की भीड़ का अनुमान बताया। बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं दांतारामगढ़ विधायक चौधरी नारायण सिंह, सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीएस जाट, झुंझुनूं जिला अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur