Hindi News / General News / राहुल कस्वां के समर्थन में सिने अभिनेता सन्नी देओल ने किया रोड़ शौ

राहुल कस्वां के समर्थन में सिने अभिनेता सन्नी देओल ने किया रोड़ शौ

चूरू में

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राहुल कस्वां के समर्थन में सिने अभिनेता व भाजपा नेता सन्नी देओल का रोड़ शौ चूरू में नागवाणो के नोहरे से रामगढिय़ा दरवाजा, मण्डी चौराहा, मुख्य बाजार होते हुए सुभाष चौक तक रहा। मुख्य बाजार में उत्साहित जन सामान्य व व्यापारीगण ने पुष्प वर्षा कर जुलुस का स्वागत किया। इससे पूर्व नागवाणो के नोहरे में विशाल सभा को उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा आदि ने संबोधित किया। सन्नी देओल हेलीकॉप्टर से पुलिस लाईन हैलीपेड पहुंचे वहां पार्टी के जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीयों ने स्वागत किया। सन्नी देओल ने सभा में आए हुऐ सभी गणमान्य लोगो से नमस्कार कर नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। कार्यक्रम में एलइडी स्क्रीन से सन्नी देओल की विभिन्न मुवी से कुछ अंश का प्रदर्शन किया जिसमें देश भक्ति से संबंधित संदेश इंगित था।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur