रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के कल रविवार को सादुलपुर आगमन तथा यहां होने वाले कार्यक्रमों के मध्य नजर व्यापक तैयारियां की जा रही है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है तथा रेल राज्य मंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल को तय करने के साथ-साथ होने वाले समारोह के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है। रेलवे स्टेशन की सफाई एवं रंग रोगन की व्यवस्थाओं को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा समारोह के दौरान आने वाले नागरिकों के लिए भी समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि चूरू लोकसभा क्षेत्र एवं रतनगढ़ से डेगाना बीकानेर सरदारशहर आदि रेल मार्गों के विद्युतीकरण की 721 करोड रुपए की योजना का शिलान्यास करने रेल राज्य मंत्री आ रहे हैं। चुरू क्षेत्र के सांसद राहूल कस्वां की अध्यक्षता में होने वाले समारोह रेल विद्युतीकरण कार्य योजना के साथ साथ रेवाड़ी हनुमानगढ़ बाईपास रेल लाइन का भी शिलान्यास किया जाएगा। सीकर श्रीगंगानगर के मध्य चलने वाली एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भी मंत्री एवं सांसद झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Hindi News / General News / रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन कल सादुलपुर में
रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन कल सादुलपुर में


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


