Hindi News / General News / रेलगाड़ी से कटने पर विवाहिता की मौत

रेलगाड़ी से कटने पर विवाहिता की मौत

कस्बा पडि़हारा की

रतनगढ़, कस्बा पडि़हारा की 26 वर्षीय विवाहिता ने शनिवार सांय रेलगाड़ी से कटकर अपनी जान दे दी। प्राप्त जानकारी अनुसार पडि़हारा निवासी सुमन पत्नी मनोज प्रजापत उम्र 26 साल पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से असंतुलित थी। जिस कारण पडि़हारा से पूर्व रेल फाटक के पास सुजानगढ़ जाने वाली साधारण सवारी गाड़ी के आगे आकर अपनी जान दे दी। मृतका सुमन की शादी 8 वर्ष पूर्व हुई थी। पीहर पक्ष लाडनूं है जिन्हें सूचना दी गई। मृतका के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। एक लडक़ा डेढ़़ साल का व दूसरा 4 साल का। पुलिस ने शव स्थानीय राजकीय सामान्य चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur