Hindi News / General News / राजस्थान के 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा से ठीक पहले CM ने दी बड़ी जानकारी, कल से एग्जाम होगी शुरू

, ,

राजस्थान के 10वीं और 12वीं के छात्रों को परीक्षा से ठीक पहले CM ने दी बड़ी जानकारी, कल से एग्जाम होगी शुरू

Rajasthan 10th-12th Board Exam: राजस्थान में कल से बोर्ड़ की परीक्षा शरू होने वाली है। एक साल से खूब मेहनत कर रहे छात्रों के लिए कल का अहम दिन होने वाला है। जानकारी के लिए बता दे की पूरे प्रदेश में 19 लाख 90 हजार 57 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है. बोर्ड परीक्षा पूरे प्रदेश में 6194 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा. वहीँ सरकार ने इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने नकल पर नकेल कसने के लिए भी इसबार बड़ी तैयारी की है.

राजस्थान CM ने साँझा की अहम जानकारी

बता दे की प्रदेश में कल यानी 12 फरवरी से परीक्षा शरू होने वाली है। इस से पहले प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं और टिप्स दिया है.Rajasthan 10th-12th Board Exam

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. शर्मा ने कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है,

इसलिए विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा दें. सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अवश्य ही सफलता मिलती है. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें.Rajasthan 10th-12th Board Exam

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्तरों पर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं.