Hindi News / General News / राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने एईएन को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने एईएन को सौंपा ज्ञापन

डिस्कॉम में पुरानी पेंशन योजना समेत 10 सूत्रीय मांगों को लागू करने की मांग की

दांतारामगढ़, [प्रदीप सैनी ] डिस्कॉम में पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने सहायक अभियंता खाचरियावास को ज्ञापन दिया। सुरेश कुमार सागर ने बताया कि डिस्कॉम के राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारियों में पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करने को लेकर काफी आक्रोश हैं। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं मानने पर 19 मई को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा और 1 जून को जयपुर में महापड़ाव डाला जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur