झुंझुनूं, राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य विधान सभा में बुधवार को प्रस्तुत किया गया आम बजट सराहनीय है, जिसमें प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखा गया है। इस बजट को यूनिक बजट कहें तो उचित रहेगा।बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टीकेएन फायर एण्ड सेफ्टी प्रशिक्षण संस्थान के चैयरमेन एवं समाजसेवी डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि बजट में विद्युत उपभोक्ताओं को 50 यूनिट फ्री बिजली और बिल राशि में अनुदान, कर्मचारियों के लिए पेंशन शुरू करने की बात, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि प्रति परिवार 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करना, 19 जिलों में 36 गर्ल्स कॉलेज खोलने की घोषणा और राजस्थान औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन और प्रदेश के एक लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा बहुत ही सराहनीय है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000-1000 महात्मा गांघी इंग्लिश मीडियम स्कूल और झुंझुनूं जिले के संदर्भ में झुंझुनूं में मेडिकल कॉलेज के लिए 80.50 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाना बड़ी बात है।
Hindi News / General News / राजस्थान सरकार ने सराहनीय बजट पेश किया है – डॉ. सिंह
राजस्थान सरकार ने सराहनीय बजट पेश किया है – डॉ. सिंह


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


