Hindi News / General News / राजस्थान हॉकी टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

राजस्थान हॉकी टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी

बावड़ी [अरविन्द कुमार] एनएच 52 पर पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बावड़ी में गुरुवार सुबह 7:30 बजे राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पूर्व हॉकी कोच शिवदयाल सिंह बगड़िया,एवं व्याख्याता रामावतार बगड़िया ने राजस्थान हॉकी टीम एवं प्रधानाचार्य केशरराम बिजारणिया, टीम प्रशिक्षक प्रेम सिंह चुंडावत, टीम मैनेजर सुनील सैनी, महिला प्रभारी पिंकी कुमारी, जिला शिक्षा खेल अधिकारी मदन मीणा सहित 18 हॉकी खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिजारणिया ने बताया कि 65वी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित राजस्थान की हॉकी टीम 11 जनवरी से 15 जनवरी तक रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur