Hindi News / General News / राजस्थान खो खो संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने पर किया सम्मनित

राजस्थान खो खो संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने पर किया सम्मनित

श्री स्वरूप स्कुल में महात्मा फूले ब्रिगेड झुंझुनूं के अध्यक्ष ने

बगड़ , जिला खो खो संघ झुंझुनूं के सचिव अनिल को राजस्थान खो खो संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित होने पर श्री स्वरूप स्कुल में महात्मा फूले ब्रिगेड झुंझुनूं के अध्यक्ष इंजी. कृष्णा जमालपुरिया के नेतृत्व में सर्व समाज द्वारा नव निर्वाचित खो खो संघ प्रदेश संयुक्त सचिव बागोरिया का स्वागत पुष्प माला पहना कर किया गया। स्वागत समारोह मे राजस्थान खो खो प्रदेश संयुक्त सचिव बागोरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि मै ईमानदारी से प्रतिभाओं को तराश कर उन्हे राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय खो खो प्रतिस्पर्धाओं में खिलानें का प्रयास करूंगा । इस अवसर पर श्री स्वरूप स्कुल के निदेशक मनोज बागोरिया, प्रधानाचार्य मुन्नालाल बागोरिया, बगड़ शहर अध्यक्ष अनिल कुमार, लालचंद सैनी, महीप कुमार, नरोत्तम बागोरिया तथा झुंझुनूं खो खो टीम ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। महात्मा फूले ब्रिगेड झुंझुनूं अध्यक्ष तथा झुंझुनूं खो खो संघ के कोच इंजी. कृष्णा जमालपुरिया ने अभिनंदन समारोह में पधारे सभी सम्मानीत लोगो का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur