झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी के विस्तार के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर राजस्थान में एक-एक विस्तारक नियुक्त कर बूथ स्तर पर कार्य करने की योजना बनाई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रचारक की तर्ज पर विस्तारक उन्हीं कार्यकर्ताओं को लगाया गया है जो पार्टी के विभिन्न पदों पर काम करने के अनुभव के साथ-साथ संघ पृष्टभूमि से जुड़े हुए है । वहीं विस्तारकों को बूथ मजबूत करने का 23 बिंदुओ का एजेंडा दिया गया है । प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात ये विस्तारक संगठन, सत्ता व आम नागरिक के बीच सेतु का काम करते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति व राष्ट्रवाद की धारणा को प्रबल करते हुए पार्टी विस्तार का काम करेंगे । पार्टी के लिए पूर्णकालिक विस्तारकों को मानदेय व कमल वाहन (बाइक) दिया जा रहा है । वाहन श्रृंखला में रविवार को जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, विस्तारक योजना के सत्यनारायण शर्मा, दिनेश अम्बरीश, राघव शर्मा, भाजपा नेता महेश बसावतिया झुंझुनूं, सीकर के पूर्व जिला अध्यक्ष व जयपुर जिले के प्रभारी महेश शर्मा, उणियारा से मोहन मेहरा आदि ने प्रदेश विस्तारक सुभाष कश्यप, झुंझुनूं को कमल वाहन भेंट कर पार्टी कार्यों को गति देने की शुभकामनाएं दी।
Hindi News / General News / राजस्थान में भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर करेगी एक-एक विस्तारक नियुक्त
राजस्थान में भाजपा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र पर करेगी एक-एक विस्तारक नियुक्त



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।