Hindi News / General News / राजस्थान मेघवाल परिषद् ने कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश का किया स्वागत

राजस्थान मेघवाल परिषद् ने कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश का किया स्वागत

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल गाँधी के नेतृत्व में

झुन्झुनूं, राजस्थान मेघवाल परिषद् के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मपाल गाँधी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश का झुन्झुनूं पधारने पर सर्किट हाउस में स्वागत किया। युवा जिला संयोजक संदीप पाटिल ने चुनरी ओढाकर मोमेंटो भेंट किया। पिलानी विधायक जेपी चंदेलिया का भी शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। प्रभारी मंत्री ममता भूपेश से राजस्थान मेघवाल परिषद् के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, धर्मपाल गांधी, संदीप पाटिल, बुहाना प्रधान हरि किशन यादव, चिड़ावा प्रधान इंदिरा डूडी, सुरेश गर्वा, संजीव सिंघल, उर्मिला चौधरी, पूनम फोगाट, दीपक जांगिड़, आसिफ मोहम्मद, संदीप मेघवाल आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur