कल जिला कलेक्टर के आदेश द्वारा कोर्ट परिसर में सीढ़ियों के पास से वकीलों की टेबलों को हटाने की कार्रवाई का राजस्थान राजस्व परिषद झुंझुनू ने समर्थन किया है। इस निमित्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश के नाम आज जिला कलेक्टर रवि जैन को ज्ञापन देकर अभिभाषक गण द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने हेतु अपने स्तर पर दिशा निर्देश प्रदान करने की मांग की है। गौरतलब है कि कल जिला कलेक्टर के आदेश के द्वारा नगर परिषद के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट की सीढ़ियों के पास वकीलों की टेबल को हटा कर निर्माण कार्य शुरू किया था जिसका वकीलों ने विरोध किया था और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। उसी मामले के संबंध में आज जिला कलेक्टर की कार्रवाई के समर्थन में राजस्व परिषद के सदस्य गणों ने एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा है। ज्ञापन में आने वाले लोगो को अतिक्रमण से होने वाली परेशानी के बारे में भी बताया गया है साथ ही लोकसभा चुनावो को देखते हुए भी करवाई का समर्थन किया गया है। वही जिला मुख्यालय पर वकील आज बंद कमरे में अपनी रणनीति बनाते नजर आए।
Hindi News / General News / राजस्व परिषद झुंझुनू के सदस्य गण आए जिला कलेक्टर की कार्रवाई के समर्थन में
राजस्व परिषद झुंझुनू के सदस्य गण आए जिला कलेक्टर की कार्रवाई के समर्थन में


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


