Hindi News / General News / राजगढ़ के युवा कार्यकर्त्ता द्वारा सीआई विष्णु दत्त विश्नोई को दी श्रद्धांजलि

राजगढ़ के युवा कार्यकर्त्ता द्वारा सीआई विष्णु दत्त विश्नोई को दी श्रद्धांजलि

जिले सहित पूरे प्रदेश में दी जा रही है श्रद्धांजलि

सादुलपुर(नीरज सैनी 2) राजगढ़ के खुशीपुरा के वॉर्ड न 34 मे आज शाम को युवा कार्यकर्त्ताओ तरफ से कर्तव्यनिष्ठ दबंग ईमानदारी और जनता के थानेदार विष्णु दत्त विश्नोई के निधन पर श्रदांजलि सभा आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, एवं 2 मिनट का मौन रखा। विष्णु दत्त विश्नोई अमर रहे, राजगढ़ जानता की एक ही माँग सीबीआई जांच नाम के नारो से गुज उठा, इस मौके पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाकर पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाने की मांग की गई ताकि दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सके। इस मौके वॉर्ड न 34 के पार्षद महावीर सिंह बिका, भाजपा ब्लॉक कमेटी के पूर्व राजगढ़ अध्यक्ष सुरेश मुदगल, पुलिस थाना राजगढ़ के पुलिसकर्मी, समाजसेवी गिरिराज, मनीष शर्मा, नीरज, सुनील वर्मा, पवन बिका, संजय शर्मा, रामनिवास सैनी, मदनलाल, योगेंद्र शास्त्री, रमेश प्रजापत, बजरंग प्रजापत संदीप वर्मा, विक्की धरु, प्रमोद प्रजापत, श्यामलाल शर्मा, चेतराम प्रजापत, नरेश शर्मा, धनजय शर्मा, एवं वार्ड नंबर 34 के समस्त गणमान्य लोग काफ़ी सख्या मे उपस्थित होकर सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए श्रदांजलि अर्पित कर भगवान से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान देने की प्रार्थना की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur