Hindi News / General News / राजगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस 4 मतों से विजयी

राजगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस 4 मतों से विजयी

भाजपा उम्मीदवार की लता बैरासरिया को 18 मत

राजगढ़ [नीरज सैनी 2 ] नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रजिया गहलोत ने 4 मतों से विजय हासिल की है। रजिया गहलोत को 40 मतों में से 22 मत मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार की लता बैरासरिया को 18 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रजिया गहलोत के विजय होने के बाद विधायक कृष्णा पूनिया के आवास पर अंतरराष्ट्रीय कोच वीरेंद्र पूनिया के साथ कृष्णा पूनिया ने जीत की बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक आतिशबाजी, रंग गुलाल, मिठाई के साथ जीत का जश्न मनाते हुए नजर आये। अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान नगर पालिका सीमा में बैरिकेट्स के अंदर प्रवेश करने की बात को लेकर दो प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों में तकरार देखने जाने की जानकारी मिली। अध्यक्ष पद के चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur