Hindi News / General News / राजीव गांधी पंचायती राज संगठन भी आगामी चुनावों में निभायेगा जिम्मेवारी

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन भी आगामी चुनावों में निभायेगा जिम्मेवारी

निजी होटल में बैठक आयोजित

आज सोमवार को एक निजी होटल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अग्रिम संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की झुंझुनूं ईकाई के तत्वावधान में प्रदेशाध्यक्ष अमित पूनिया के मुख्य आतिथ्य में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक क्रियाशील बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया तथा आगामी मण्डावा उप चुनाव, नगर निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अमित पूनिया ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओ की टीम मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव व ढाणियो मे घर घर जाकर कांग्रेस पार्टी की रीति व नीति से आमजन को अवगत करवायेंगी। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा की मंडावा उप चुनाव में हर पांच ग्राम पंचायत पर संगठन का एक प्रभारी नियुक्त किया जायेगा और सभी की इसके लिए भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में युवा विकास मंच के मनोज मील, पार्षद रोहिताश रणवा, सुधेन्द्र मुण्ड, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव कर्मयोगी कुलहरि, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुशील मालसरिया, शशि भारू मण्डावा, विकास गुर्जर, सुरेश बुडानिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur