Hindi News / General News / राजकीय अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग

राजकीय अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग

विधायक कृष्ण पूनिया ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

सादुलपुर, क्षेत्रीय विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की। इसके अलावा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से पुन: भेंट कर राजगढ़ के राजकीय अस्पताल को क्रमोन्नत कर सौ बेड का बनाए जाने और यहां पर ट्रॉमा सेंटर आरंभ करवाए जाने का अनुरोध किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी अली शेर बडगूजर से मिली जानकारी के अनुसार विधायक कृष्णा पूनियां राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं में आवश्यक सुधार के लिए सतत प्रयत्नशील है। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में चिकित्सा मंत्री से मिलकर ज्ञापन दिया था। उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन पर मंत्री ने कदम उठाते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशक को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश दिए थे। अब वही कार्यवाही जारी है। जिस प्रकार सरकार द्वारा कार्यवाही की जा रही हैए उससे लगता है कि निकट भविष्य में ही ना सिर्फ राजगढ़ के रेफरल अस्पताल के रिक्त सभी पदों की पूर्ति हो जाएगी, बल्कि जल्दी ही इस अस्पताल को क्रमोन्नत कर दिए जाने के साथ-साथ यहां पर ट्रॉमा सेंटर भी आरंभ हो सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur