Hindi News / General News / राजनीतिक षड़यंत्र के तहत भरी झूठी वी सी आर – मावंडिया

राजनीतिक षड़यंत्र के तहत भरी झूठी वी सी आर – मावंडिया

भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने आज भाजपा के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए मेरे राजनीतिक विरोधियों ने बिजली विभाग से सांठ गांठ करके मेरे नाम से झूठी वी सी आर भरी है। प्रेस से वार्ता करते हुए मावंडिया ने कहा कि जिस परिसर में वी सी आर भरी गई है वह परिसर हमारे पारिवारिक बंटवारे में पांच- छः वर्ष पहले ही दूसरे के हिस्से में चला गया था जिसका दस्तावेज भी मेरे पास मौजूद है तथा समाचार पत्रों में मेरे घर का झूठा हवाला दिया गया जबकि वह परिसर तो खेत में स्थित है और मेरा ना होकर किसी अन्य का है। जब बिजली विभाग के अधिकारी उक्त परिसर में कार्यवाही कर रहे थे तभी मौके पर उपस्थित परिसर के मालिक ने विभाग के अधिकारियों को बता भी दिया था कि वह परिसर उसका है उसके उपरांत भी मेरे नाम से ही वी सी आर भरी दी गई। उन्होंने यह भी कहा यदि बिजली विभाग ने उक्त वी सी आर सम्बंधित व्यक्ति के नाम से नहीं भरी तो मैं न्यायालय में बिजली विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करुंगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा भी उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur