सोमवार को जयपुर में माननीय राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री एवं सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाकर विधिवत रूप से राजस्थान में कांग्रेस की सरकार का आगाज कर दिया। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल के चेहरे को लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही है यदि बात हम शेखावाटी सीकर, चूरू, झुंझुनूं इन 3 जिलों की करें तो यहां से निर्वाचित होने वाले आठ विधायक ऐसे हैं जो मंत्रिमंडल में शामिल होने का अपना मजबूत दवा रखते हैं। इनमें से खेतड़ी से डॉ जितेंद्र सिंह, नवलगढ़ से डॉक्टर राजकुमार शर्मा, झुंझुनू से बृजेंद्र ओला, सीकर से राजेंद्र पारीक, श्रीमाधोपुर से दीपेंद्र सिंह शेखावत, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल एवं धोद से परसराम मोरदिया ये आठ चेहरे हैं जो भावी मंत्रिमंडल में शुमार होने के प्रबल दावेदार हैं।
Hindi News / General News / राज्य मंत्रिमंडल में शेखावाटी के यह आठ विधायक करेंगे ठाठ
राज्य मंत्रिमंडल में शेखावाटी के यह आठ विधायक करेंगे ठाठ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।