चूरू, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवर लाल मेघवाल ने शनिवार को सुजानगढ़ क्षेत्र के सूरवास और बेनाथा गांवों में की जनसुनवाई की और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों के लिए सूरवास और गोपालपुरा में 10-10 लाख तथा बेनाथा की अनुसूचित जाति बस्ती के लिए 30 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है और मात्र डेढ़ महीने के कार्यकाल में उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पिछले डेढ़ माह में किये गए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों का 18 हजार करोड़ रुपये का ऋण माफ करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत किसानों के ऋण माफ किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहकारी बैंकों के साथ- साथ भूमि विकास बैंक से लिये गए 2 लाख रुपये तक के ऋण भी माफ किये जा रहे हैं। राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 750 रुपये तथा 750 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये की गई है। लघु और सीमांत किसानों को पेंशन दिए जाने की तैयारी है। -राज्य में शुरू होगा काम मांगो अभियान – महात्मा गांधी नरेगा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किये जाने के लिए ‘काम मांगो अभियान‘ शुरू किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को फार्म 6 भरने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। फार्म जमा कराने के बाद पंद्रह दिन में रोजगार नहीं उपलब्ध कराए जाने पर आवेदक को भत्ता देय होगा। मार्च के बाद नरेगा में भरपूर संख्या में काम स्वीकृत किये जायेंगे। आपणी योजना का पानी क्षेत्र में पहुंचाया जा रहा है। बेरोजगार युवकों को 3 हजार तथा युवतियों को साढ़े तीन हजार रुपये मासिक भत्ता दिये जाने का र्निणय राज्य सरकार ने किया है। इसके साथ ही बालिका शिक्षा को पूरी तरह निःशुल्क किया गया है। उन्होंने कहा कि यह किसानों, गरीबों और आम व्यक्ति की सरकार है जिनके कल्याण के लिए समुचित कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं की ओर ध्यान आर्कषित किये जाने पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कारवाई के निर्देश दिए हैं।
Hindi News / General News / राज्य में बालिका शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क – मेघवाल
राज्य में बालिका शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क – मेघवाल


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


