Hindi News / General News / राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप मे

श्रीमाधोपुर,[अमरचन्द शर्मा] कस्बे के कंचनपुर ग्राम के 4 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये चयन होने से गांव में खुशी की लहर छा गयी।
जिला योग प्रचारक सीकर रामावतार क्रांतिकारी ने सभी को बधाई दी। सीकर मे कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप मे फाईटरस मार्शल आर्ट अकादमी कंचनपुर के छात्र -छात्रों ने हिस्सा लिया जिनमे कंचनपुर के निशा शर्मा, वंश वर्मा, अजीत मीना ने रजत पदक जीता, हेमन्त जांगीड ने कांस्य पदक जीता । फाईटरस मार्शल आर्ट अकादमी के कोच राव राकेश व महीपाल सिंह राठौर कंचनपुर ने बताया कि ये प्रतिभागी अब जयपुर में आयोजित राज्य स्तरय कराटे चैंपियनशिप मे भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur