Hindi News / General News / राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा 20 जून को सीकर में

राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा 20 जून को सीकर में

दो कार्यक्रमों में करेंगे शिकरत

राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा 20 जून को सीकर जिला मुख्यालय पर दो कार्यक्रमों में शिकरत करेंगे। इस दौरान वह कलक्ट्रेट सभागार में शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। निजी सहायक हेमन्त सिंह चौहान ने बताया कि पहले बजाज रोड़ स्थित जैन स्कूल में राव राजा कल्याण सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में विगत सत्र के बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं आगामी सत्र के परीक्षा परिणाम लक्ष्यों पर चर्चा, नवीन शैक्षणिक सत्र में नामांकन अभियान, 2 जुलाई को आयोजित की जाने वाली बाल सभा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर जिला मुख्यालय पर स्थापित किए जाने वाले महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) की स्थापना, शिक्षक परिवेदना शिविर की प्रगति एवं क्रियान्वयन आदि पर चर्चा की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur