Hindi News / General News / रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

दिवंगत युवा नेता सुधीर भारद्वाज की स्मृति में

भादरा(सत्यनारायण भाकर) स्थानीय दिवंगत युवा नेता सुधीर भारद्वाज की स्मृति में विवेकानंद चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वर्गीय भारद्वाज की 10 वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का शुभारंभ धर्म संघ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विदिश शास्त्री एवं सत साहेब श्यामानंद महाराज के सानिध्य में पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल, क्रय विक्रय सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सतपाल नेहरा, डॉ महावीर जाखड़, कृष्ण बलदेव शर्मा, मास्टर काशीराम एवं विवेकानंद संस्था के अध्यक्ष दयानंद खोखेवाला, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेंद्र भंवरिया, नगरपालिका उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, मोहम्मद मुवाल जन ने दीप प्रज्वलित कर आयोजित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय भारद्वाज ने युवा राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ते हुए विशिष्ट स्थान कायम किया एवं उनके द्वारा छोटी उम्र में ही समाज हित में जनहित के कामों को प्राथमिकता दी गई। रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। स्वर्गीय सुधीर भारद्वाज परिवार की ओर से ब्लड सेंटर की पूरी टीम एवं कार्यकर्ताओं का मेडल प्रदान कर सम्मान किया गया। आयोजक के रूप में पार्षद हरि प्रकाश शर्मा ने आए हुए अतिथियों का आभार एवं अभिनंदन किया, इस अवसर पर डॉ इकबाल कोर नेहरा, पार्षद पुनीत खोखेवाला, पार्षद विशाल गोयल, पार्षद विकास चौधरी, हर्ष भारद्वाज, तरुण भारद्वाज, विशाल गोस्वामी, रविन्द्र मोठसरा, रोहित, कुक रानी, गोपाल कौशिक, गिरधारी लाल सैनी, जगदीश गर्ग, राजेश शर्मा ,राजकुमार, दिनेश शर्मा, गौरव सोनी , बंसी रेगर सहित भारद्वाज परिवार के परिजन मित्रगण व नगर वासी उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur