Hindi News / General News / रामसरा के टिड्डी प्रभावित खेतों में पहुंचे, वस्तुस्थिति का लिया जायजा

रामसरा के टिड्डी प्रभावित खेतों में पहुंचे, वस्तुस्थिति का लिया जायजा

जिला कलक्टर संदेश नायक ने

चूरू, जिला कलक्टर संदेश नायक ने आज मंगलवार को नजदीकी रामसरा गांव में टिड्डी प्रभावित खेतों में जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और गत रात्रि चलाए टिड्डी नियंत्रण के लिए गत रात्रि चलाए गए अभियान के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर जिला कलक्टर तीन-चार खेतों में चलकर गए व टिड्डी से किसानों को हुए नुकसान के बारे में किसानों और अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली। किसानों ने नुकसान के बारे में बताया। कृषि उपनिदेशक पीके सैनी जिला कलक्टर को बताया कि गत रात्रि प्रशासन, कृषि विभाग की ओर से संयुक्त अभियान चलाकर ट्रेक्टर माउंटेड स्पे्रयर से कीटनाशक का छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की फायर बिग्रेड के अलावा टिड्डी नियंत्रण विभाग की दो गाड़ि़यों से भी कीटनाशक छिड़का गया। जिला कलक्टर ने अभियान से टिड्डियों की मृत्यु दर का भी जायजा लिया। जिला कलक्टर ने इस मौके पर कृषि उपनिदेशक पीके सैनी से कहा कि सभी कृषि पर्यवेक्षकों के मोबाइल चालू रहने चाहिए तथा लोगों द्वारा फोन किए जाने पर रिस्पॉन्स मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पटवारी एवं कृषि पर्यवेक्षक आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए किसानों को राहत प्रदान करने का प्रयास करें। कीटनाशकों की समुचित उपलब्धता रखें। किसानों को जागरुक करें एवं टिड्डी दल को भगाने के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की टीम एक्टिव एवं चाक-चौबंद रहनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी कहा है कि वे टिड्डी के फसलों के बचाव के लिए जागरुक रहें, सरकारी मशीनरी को सहयोग करें तथा खुद भी फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करें। कृषि उपनिदेशक पीके सैनी ने टिड्डी नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी जिला कलक्टर को दी और कहा कि किसानों को जागरुक करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। किसानों को ढोल, थाली आदि की तेज आवाज से टिड्डियों को उड़ाने का प्रयास करना चाहिए। टिड्डी संबंधी सूचना के लिए जिला स्तर पर कृषि उपनिदेशक कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसके नंबर 01562 250395 हैं। इस दौरान एसडीएम अवि गर्ग, सहायक कृषि निदेशक मोहनलाल गोदारा, कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा, तहसीलदार ओमप्रकाश जैन सहित अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur