Hindi News / General News / रेंजर्स का राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर से लौटने पर स्वागत किया गया

रेंजर्स का राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर से लौटने पर स्वागत किया गया

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड के ट्रेनिंग के 6प से लौटी रेंजर्स का स्वागत किया गया। रेंजर लीडर पिंकेश ने बताया कि मण्डल मुख्यालय बीकानेर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महाविद्यालय की पाँच रेंजर्स भावना, पूजा, मनीषा, पलक और गरिमा ने भाग लिया। शिविर से लौटने पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने स्वागत किया तथा शिविर के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एकेडमिक डायरे1टर डॉ. शिखा सहाय, प्रचार्या डॉ. सुमन जानू व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur