Hindi News / General News / रंगरूड़ो फाग उच्छब 2020 का शुभारंभ किया

रंगरूड़ो फाग उच्छब 2020 का शुभारंभ किया

शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से

रतनगढ़, शहर की सामाजिक और लोक सांस्कृतिक सरोकारों की संस्था शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से रंगरूड़ो फाग उच्छब 2020 का शुभारंभ किया गया। गणेश पूजन और चंग नगाड़े पर थाप के साथ शुरू हुए फाग उच्छब में शेखावाटी सांस्कृतिक मंडल रामगढ़ शेखावाटी के कलाकारों की ओर से चंग बांसुरी की जुगलबंदी के साथ होली धमाल व लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई और देर रात्रि तक दर्शकों और श्रोताओं को बांधे रखा। वहीं बांसुरी की स्वर लहरिया और चंगों की रिधम पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गये। इससे पूर्व कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, मुख्य अतिथि जोधराज बैद, स्वागताध्यक्ष पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्रकुमार चांदगोठिया, सुनील आंचलिया, सुभाष भूण, लालचंद मारोठिया, जयदेवप्रसाद माली, सुखदेव माली, पीसीसी सदस्य कल्याणसिंह शेखावत, कांग्रेस नगर ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द चाकलान, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र बबेरवाल, पालिका सदस्य अनिल पारीक, देवकिशन पुरोहित व संस्थान के अध्यक्ष पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष किशोरीलाल बील की ओर से विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा कि रतनगढ़ तो लोक सांस्कृतिक विरासत का गढ़ है। उन्होंने शिवाजी सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संस्थान के कार्यक्रम उत्कृष्ठ श्रेणी के है और नगर के सांस्कृतिक सरोकारों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में स्थानीय अशोक स्तंभ के पास एक दिवसीय फाग उत्सव एडीएम बलदेव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पुर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, तहसीलदार फारूक अली, वीडियो दिनेशचन्द्र मिश्रा, ईओ भगवानसिंह, पीसीसी सदस्य कल्याणसिंह शेखावत, कांग्रेस नेता इंद्राज खीचड़, निवर्तमान प्रधान गिरधारीलाल बांगड़वा का आयोजन समिति के बालचन्द खीचड़, चन्द्रगोपाल व्यास व रामगोपाल सेनी ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur