Hindi News / General News / रानोली के बानियों की ढाणी में सेनेटाइजर का छिड़काव

रानोली के बानियों की ढाणी में सेनेटाइजर का छिड़काव

पुलिस की आमजन से अपील है घर से बहार ना निकले हमें कार्यवाही करने पर मजबूर ना करें

रानोली[ राजेश कुमावत] जिले के रानोली कस्बे में कोरोनावाइरस की रोकथाम के चलते प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा रानोली क्षेत्र बंद हैं। मेडिकल, खाने-पिने के साथ ही जरूरत के सम्मान की दुकानें खुली रही। रानोली आदर्श ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी बानियों की ढाणी वार्ड पंच सुनील कुमावत ने अपने गांव की गलियों को सेनेटाइज कर लोगों को जागरूक करते नजर आए। इस मौके पर दवा का छिड़काव कर साफ सफाई का विशेष ख्याल रखने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया।