Hindi News / General News / रेपिड एक्शन फोर्स का किरडोली में फ्लैग मार्च

रेपिड एक्शन फोर्स का किरडोली में फ्लैग मार्च

83 बटालियन की प्लाटून टीम ने सदर थानाधिकारी सुनिता बायल के नेतृत्व में

सीकर, किरडोली में मंगलवार को जयपुर में तैनात रेपिड एक्शन फोर्स की 83 बटालियन की प्लाटून टीम ने सदर थानाधिकारी सुनिता बायल के नेतृत्व में किरडोली में फ्लैग मार्च किया। एक साथ इतने कमांडों को देखकर गांव में चर्चा का विषय हो गया। सदर थानाधिकारी सुनिता बायल ने बताया कि क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में परिचित अभ्यास किया गया। बटालियन के कमाण्डेट प्रवीण कुमार सिंह, सरवर खान उप कमाण्डेंट एवं श्रीराम शर्मा सहायक कमाण्डेट बीरबल राम मीणा सहायक कमाण्डेट के नेतृत्व में बी 83 बटालियन की एक प्लाटून 12 मई 2022 तक सीकर जिले के पुलिस थानों का भ्रमण कर परिचित अभ्यास करेगी। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर मुख्य बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फलेग मार्च किया ताकि भविष्य में जरूरत पडने पर उस स्थान, क्षेत्र में तुरन्त पहुंचकर शीध्र तथा प्रभावी कार्यवाही की जा सकें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur