Hindi News / General News / राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी हमेशा गरीबों के हित में कार्य किया है

राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी हमेशा गरीबों के हित में कार्य किया है

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर ने पत्रकारों से वार्ता कहा

लखनऊ, राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर ने लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता कहा है कि राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी का सदैव गरीबों और आमजन से जुड़ाव रहेगा राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी हमेशा गरीबों के हित में कार्य किया है और करती रहेगी । उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में केन्द्र में भाजपा सरकार औद्योगिक घरानों के इशारे पर चल रही है। केन्द्र सरकार को आमजन के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा कि हमारा मूल उद्देश्य है आमजन का दुख दर्द समझना है। आमजन की समस्याओं को उठाया जाएगा। वर्तमान में केन्द्र और राज्य सरकार की नाकामियां उजागर हो रही हैें। आमजन के हित में कोई कार्य नहीं हो रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुई पार्टी पदाधिकारियों की वार्ता में अनीता ठाकुर ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पार्टी को मुद्दे दे रही है। उन्होंने अपने जारी बयान में कहा की सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर इन जनहित मुद्दों को लेकर उठाए। ताकि राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी आमजन की आवाज बन सके। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह रावत ने कहा कि देश के कोने कोने मे आरएचएसपी दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है यहां तक की जनसमस्याओं को लेकर समय-समय पर अपना कार्य करती रहती है पार्टी का हर कार्यकर्ता आजाद हिंद फौज की सेना है कोई भी कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर ने कहा कि भारत देश का किसान बहुत परेशान है उसकी स्थित दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है देश का अन्नदाता की समस्या लगातार बढ़ रही है। केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए बैठी है इस पर कोई भी बयानबाजी नहीं करने को तैयार है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur