Hindi News / General News / राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड की दौड़ में जिला परिषद फिर से

राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड की दौड़ में जिला परिषद फिर से

राष्ट्रीय दिन दयाल उपाध्याय पंचायत पुरस्कार के लिये

झुंझुनूं, जिले में राष्ट्रीय पंचायत अवॉर्ड की दौड़ में जिला परिषद झुंझुनूं, पंचायत समिति चिड़ावा तथा झुंझुनूं, ग्राम पंचायत उदावास,भडुन्दा खुर्द, तथा धतरवाला का चयन राष्ट्रीय दिन दयाल उपाध्याय पंचायत पुरस्कार के लिये किया गया है। जिला परिषद के सीईओ रामनिवास जाट ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य की चार जिला परिषद झुंझुनूं, बारां, गंगानगर तथा चितौड़गढ़, पाँच पंचायत समिति जिनमे चिड़ावा, झुंझुनूं, लाडपुरा, खंडेला अरांई को मूल्यांकन हेतु शामिल किया गया है। इसी तरह राज्य की कुल 24 ग्राम पंचायतों में जिले की उदावास, भडुन्दा खुर्द, तथा धतरवाला पंचायतों का चयन किया गया है। अगले तीन दिनों में राष्ट्रीय मूल्यांकन समिति द्वारा इन पंचायतों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि गत साल भी जिला परिषद झुंझुनूं को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के रूप में 50 लाख राशि मिली थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur